Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2021 in Hindi Pdf Download

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (2k Member) Join Now

Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2021 in Hindi Pdf Download: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा घोषित किए गए कृषि पर्यवेक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती पाने के इच्छुक वे उम्मीदवार जो भर्ती एवं चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित किये गए सभी मानदंडों को पूर्ण करने में सफल हैं एवं भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है अर्थात जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों में भर्ती पाने हेतु आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट किया था एवं लिखित परीक्षा की तैयारी की शुरुआत करना चाहते हैं उससे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के पाठयक्रम का ज्ञान होना आवश्यक जिससे अभ्यर्थियों का कोई भी विषय या कोई भी टॉपिक की तैयारी छूट न जाए।

जो अभ्यर्थी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर 2021 की परीक्षा से सम्बंधित अन्य जानकारी जैसे- Highlights, Agriculture Supervisor syllabus भाग – 1 से 5, Important Link, FAQs के बारे में जानना चाहतें हैं वो हमारे इस पेज को ध्यानपूर्वक पढ़कर सरलता से समझ सकते हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती से सम्बंधित अन्य किसी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं वो सभी अभ्यर्थी हमारे इस पेज पर बने रह सकते हैं।

Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2021 in Hindi- Highlights

CONDUCTING AUTHORITYRajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board (RSMSSB)
NAME OF EXAMAgriculture Supervisor
YEAR2021-22
CATEGORYSyllabus
WRITTEN EXAM DATE18 September 2021
OFFICIAL WEBSITEwww.rsmssb.rajasthan.gov.in

Agriculture Supervisor Written Exam Syllabus 2021

कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) पद की लिखित परीक्षा को कुल 5 भागों में विभाजित किया गया है जिनके प्रत्येक भाग में अलग-अलग विषयों से संबंधित प्रश्नों को पूछा जाएगा। इन पाँच विषयों में क्रमशः सामान्य हिंदी, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास और संस्कृति, शस्य विज्ञान, उद्यानिकी और पशुपालन। इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के प्रत्येक भागों के अंतर्गत आने वाले विषयों द्वारा सभी टॉपिक्स हमने नीचे विस्तृत रूप से बतायें है-

Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2021: भाग-I (सामान्य हिंदी)

  • शब्दों की संधि एवं शब्दों का संधि-विच्छेद
  • उपसर्ग एवं प्रत्यय
  • समास और समास विग्रह।
  • शब्द युग्मों का अर्थ भेद।
  • पर्यायवाची शब्द और विलोम शब्द ।
  • शब्द शुद्धि
  • वाक्य शुद्धि।
  • वाक्यांश के लिये एक उपयुक्त शब्द।
  • पारिभाषिक शब्दावली
  • मुहावरे।
  • लोकोक्तियां।

Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2021: भाग-II (राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति)

  1. राजस्थान की भौगोलिक संरचना।
  2. राजस्थान का इतिहास – सभ्यताएं एवं प्रमुख व्यक्तित्व।
  3. राजस्थान के प्रमुख साहित्यकार लोक कलाकार संगीतकार, गायक कलाकार, खेल एवं खिलाडी इत्यादि ।
  4. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राजस्थान का योगदान एवं राजस्थान का एकीकरण।
  5. विभिन्न राजस्थानी बोलियां, कृषि, पशुपालन क्रियाओं की राजस्थानी शब्दावली।
  6. कृषि, पशुपालन एवं व्यावसायिक शब्दावली |
  7. लोक देवी-देवता प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय।
  8. प्रमुख लोक पर्व, त्योहार , मेले, पशुमेले।
  9. राजस्थानी लोक कथा, लोक गीत एवं नृत्य, मुहावरे, कहावते, फड, लोक नाट्य, लोक वाद्य एवं कठपुतली कला।
  10. विभिन्न जातियां जन जातिया
  11. स्त्री पुरुषों के वस्त्र एवं आभूषण।
  12. चित्रकारी एवं हस्तशिल्पकला चित्रकला की विभिन्न शैलियां।
  13. स्थापत्य दुर्ग, महल, हवेलियां, छतरियां बावडियां तालाब मंदिर-मस्जिद आदि।
  14. धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल ।
  15. संस्कार एवं रीति रिवाज

Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2021: भाग-III (शस्य विज्ञान)

  1. राजस्थान की भौगोलिक स्थिति, कृषि एवं कृषि सांख्यिकी का सामान्य ज्ञान।
  2. राज्य में कृषि, उद्यानिकी एवं पशुधन का परिदृश्य एवं महत्व।
  3. राजस्थान की कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादन में मुख्य बाधाएँ।
  4. राजस्थान के जलवायुवीय खण्ड, मृदा उर्वरता एवं उत्पादकता।
  5. क्षारीय एवं उसर भूमियां, अम्लीय भूमि एवं इनका प्रबन्धन।
  6. राजस्थान में मृदाओं का प्रकार, मृदा क्षरण, जल एवं मृदा संरक्षण के तरीके, पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व उपलब्धता एवं स्त्रोत, राजस्थानी भाषा में परम्परागत शस्य क्रियाओं की शब्दावली।
  7. जीवांश खादों का महत्व प्रकार एवं बनाने की विधियां तथा नत्रजन, फास्फोरस, पोटेशियम उर्वरक, एकल, मिश्रित एवं योगिक उर्वरक एवं उनके प्रयोग की विधियां।
  8. फसलोत्पादन में सिंचाई का महत्व, सिंचाई के स्त्रोत, फसलों की जल मांग एवं प्रभावित करने वाले कारक सिंचाई की विधियां विशेषतः फव्वारा बून्द-बून्द, रेनगन आदि।
  9. सिंचाई की आवश्यकता, समय एवं मात्रा।
  10. जल निकास एवं इसका महत्व जल निकास की विधियां। राजस्थान के संदर्भ में परम्परागत सिंचाई से संबंधित शब्दावली।
  11. मृदा परीक्षण एवं समस्याग्रस्त मृदाओं का सुधार।
  12. साईजेल, हे- मेकिंग, चारा संरक्षण,।
  13. खरपतवार संबंधित समस्त जानकारियां।
  14. कुछ मुख्य फसलो के लिए जलवायु, मृदा, खेत की तैयारी, किस्म, बीज उपचार, बीज दर, बुवाई समय, उर्वरक, सिंचाई, अन्तराशस्यन, पौध संरक्षण, कटाई मढाई, भण्डारण एवं फसल चक्र की जानकारी- अनाज वाली फसले, दालें, तिलहनी फसले, रेशेदार फसले, चारे वाली फसले, मसाले वाली फसले, नकदी फसले, आदि।
  15. उत्तम बीज के गुण, बीज अंकुरण एवं इसको प्रभावित करने वाले कारक
  16. बीज वर्गीकरण मूल केन्द्रक बीज, प्रजनक बीज, आधार बीज प्रमाणित बीज।
  17. शुष्क खेती महत्व, शुष्क खेती की तकनीकी।
  18. मिश्रित फसल, इसके प्रकार एवं महत्व।
  19. फसल चक्र – महत्व एवं सिद्धान्त।
  20. राजस्थान के संदर्भ में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी।
  21. अनाज एवं बीज का भण्डारण।

Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2021: भाग-IV (उद्यानिकी)

  1. उद्यानिकी फलों एवं सब्जियों का महत्व, वर्तमान स्थिति एवं भविष्य।
  2. फलदार पौधों की नर्सरी प्रबन्धन।
  3. पादप प्रवर्धन, पौध रोपण फलोद्यान के स्थान का चुनाव एवं योजना।
  4. उद्यान लगाने की विभिन्न रेखांकन विधिया ।
  5. पाला, लू एवं अफलन जैसी मौसम की विपरीत परिस्थितियां एवं इनका समाधान।
  6. फलोद्यान में विभिन्न पादप वृद्धि नियंत्रकों का प्रयोग।
  7. सब्जी उत्पादन की विधियां एवं सब्जी उत्पादन में नर्सरी प्रबन्धन ।
  8. राजस्थान में जलवायु मृदा, उन्नत किस्में प्रवर्धन विधियां जीवांश खाद व उर्वरक, सिंचाई, कटाई, उपज, प्रमुख कीट एवं बीमारियां एवं इनका नियंत्रण सहित मुख्य उद्यानिकी फसलों की जानकारी।
  9. फल एवं सब्जी परीक्षण का महत्व, वर्तमान स्थिति एवं भविष्य फल परीक्षण के सिद्धान्त एवं विधियां।
  10. डिब्बाबन्दी, सुखाना एवं निर्जलीकरण की तकनीक व राजस्थान में इनकी परम्परागत विधियां फलपाक (जैम), अवलेह (जेली), केन्डी, शर्बत, पानक (स्क्वेश) आदि को बनाने की विधियां।
  11. औषधीय पौधों व फूलों की खेती का राजस्थान के संदर्भ में सामान्य ज्ञान।
  12. राजस्थान के संदर्भ में उद्यान विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएं

Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2021: भाग-V (पशुपालन)

  1. पशुपालन का कृषि में महत्व पशुधन का दूध उत्पादन में महत्व एवं प्रबन्धन निम्न पशुधन की विशेषताएं उपयोगिता व उत्पति स्थान का सामान्य ज्ञान : गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊँट, ।
  2. सामान्य पशु औषधियों के प्रकार, उपयोग, मात्रा तथा दवाईया देने का तरीका।
  3. जीवाणुरोधक- फिनाईल, कार्बोलिक एसिड, पोटेशियम परमेगनेट (लाल दवा), लाईसोल।
  4. विरेचक मेगनेशियम सल्फेट (मैकसल्फ), अरण्डी का तेल
  5. उत्तेजक एल्कोहल, कपूर।
  6. कृमिनाशक नीला थोथा, फिनोविस।
  7. मर्दन तेल -तारपीन का तेल।
  8. राजस्थान के पशुओं की मुख्य बीमारियों के कारक, लक्षण तथा उपचार।
  9. दुग्ध उत्पादन, दुग्ध एवं खीस संघटन, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, दुग्ध परिरक्षण, दुग्ध परीक्षण एवं गुणवत्ता।
  10. दुग्ध में वसा को ज्ञात करना, आपेक्षित घनत्व, अम्लता तथा क्रीम पृथक्करण की विधि तथा यंत्रों की आवश्यकता एवं दही, पनीर व घी बनाने की विधि।
  11. दुग्धशाला के बरतनों की सफाई एवं जीवाणु रहित करना।
  12. राजस्थान के संदर्भ में पशुपालन क्रियाओं एवं गतिविधियों से संबंधित शब्दावली

Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2021 in Hindi Pdf Download Links

Agriculture Supervisor पद की लिखित परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के पहले चरण अर्थात लिखित प्रतियोगी परीक्षा में आने वाले पाठ्यक्रम को विस्तृत रूप से अवश्य जान लें जिसके प्रत्येक भाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों का पाठ्यक्रम हमने लिंक के माध्यम से यहाँ प्रोवाइड किया है इच्छुक अभ्यर्थी इस पाठ्यक्रम को डाउनलोड/सेव कर सकते हैं-

Serial No.Download Hindi PdfImportant Links
1.Agriculture Supervisor Syllabus 2021Click here
2.Official NotificationClick here
3.Official WebsiteClick here
RSMSSB Gram Sevak Bharti 2021

आप लोगों के बेहतर भविष्य के लिए हम कुछ अन्य सेवाएं भी जैसे नवीनतम जॉब नोटीफिकेसन,आगामी जॉब नोटीफिकेसनऐड्मिट कार्डरिजल्टसीलेबस और आन्सर की आदि अपने वेबसाईट पर नियमित उपलब्ध कराते रहते हैं जिससे आप लोगों को नौकरी से संबंधित ज्ञानवर्धन होता रहे और कोई भी अवसर आप लोगों से चुके नहीं ।जिससे आपका भविष्य उज्ज्वल हो सके । हमारा प्रयास और आपकी मेहनत । 

आप लोग नियमित हमारे वेबसाईट पर विज़िट करते रहें और हमारे इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि दूसरे जरूरत मंद भाई-बंधु भी इसका भरपूर लाभ उठायें । सहयोग की भावना ही भाईचारा को बढ़ावा देती है और इसी से बेहतर भविष्य का निर्माण होता है 

Frequently Asked Questions (FAQ) For Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2021

प्रश्न : RSMSSB की फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: RSMSSB की फुल फॉर्म है- Rajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board.

प्रश्न : कृषि पर्यवेक्षक लिखित परीक्षा 2021 के कितने पेपर होते हैं ?

उत्तर: कृषि पर्यवेक्षक लिखित परीक्षा 2021 के अंतर्गत केवल एक परीक्षा आयोजित की जाती है।

प्रश्न : Agriculture Supervisor की लिखित परीक्षा में कौन से विषय सम्मिलित हैं?

उत्तर: एग्रीकल्चर सुपरवाइजर की लिखित परीक्षा में कुल पाँच विषयों जिनमें क्रमशः सामान्य हिंदी, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास और संस्कृति, शस्य विज्ञान, उद्यानिकी और पशुपालन सम्मिलित हैं।

प्रश्न: कृषि पर्यवेक्षक 2021 की परीक्षा तिथि क्या है?

उत्तर: कृषि पर्यवेक्षक 2021 की परीक्षा 18 सितंबर 2021 को आयोजित की जाएगी।